बेहट (सहारनपुर)। स्काउट एवं गाइड की तहसील स्तरीय तीन दिवसीय रैली का सोमवार को स्थानीय जनता इंटर कॉलेज में शुभारंभ किया गया। रैली का शुभारंभ करते हुए संयोजक प्रधानाचार्य ललित कुमार धीमान ने कहा कि सभी विद्यार्थी स्काउट्स एवं गाइड्स जैसी सामाजसेवी संस्था के माध्यम से राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें, ताकि आगे चलकर वे राष्ट्र के आदर्श नागरिक बन सके। स्काउट एवं गाइड लिस्ट नियमित एवं अनुशासित जीवन जी कर दूसरे व्यक्तियों को सदैव समाज सेवा के लिए प्रेरणा देते है। रैली के प्रारंभ में स्काउट झंडा गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पर प्रशिक्षकों ने छात्रों को स्काउट एवं गाइड की प्रतिज्ञा, जीवन में महत्व, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, ध्वज शिष्टाचार, मीनारें बनाने तथा अनेक रोमांचक साहसिक कार्यक्रम के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने का प्रशिक्षण दिया। रैली में जनता इंटर कॉलेज बेहट के अलावा एएचपी इंटर कॉलेज छुटमलपुर, पब्लिक इंटर कॉलेज साढ़ोली कदीम, यमुना खादर इंटर कॉलेज कम्बोहमजरा, आदर्श इंटर कॉलेज हरिपुर, इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज ताल्हापुर आदि कॉलेज के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया है। प्रथम दिन के कार्यक्रम में स्काउट एवं गाइड के प्रशिक्षकों में सुखपाल शर्मा, कलम सिंह, सुभाष चंद सागर, कुशलपाल, शेरपाल सिंह, अरुण कुमार गौतम, इंदुबाला सैनी, जसविंदर सिंह, महिपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, प्रवीण गुप्ता, मालती सैनी, ललित सैनी, प्रदीप चौधरी आदि शामिल रहे। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में विशाखा गुप्ता, तनु गजाला, वंश कांबोज, इरम, इकरा, तनीष, सानोल, जैबा, साहिबा, मो. आसिफ, आदित्य, वंश स्वामी, शीबा आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला स्काउट कमिश्नर अनिल भारद्वाज एवं जिला गाइड्स प्रशिक्षक दीपमाला चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।