फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहे का पुल क्षतिग्रस्त होने से दर्जनों गांवों का संपर्क कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। चांदनपुर-नल्हेडा गुर्जर मार्ग पर रजबहे का पुल क्षतिग्रस्त होने से आधा दर्जन गांवों का संपर्क कट जाने से ग्रामीणों को अपने खेतों में जाने के लिए कई किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा है। गांव चांदनपुर-नल्हेडा गुर्जर मार्ग पर गुजर रहे रजबहे का पुल क्षतिग्रस्त होने से इस पुल को मिट्टी के बोरे लगा कर भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को अपने खेतों में जाने के लिए कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ रहा है। गांव नल्हेडा गुर्जर, मोहनपुर, कबीरपुर, देहरी, नया गांव, भांकला, बुढ्ढाखेड़ा संतलाल, इस्माईलपुर माजरा आदि गांव के ग्रामीणों के सामने संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्र के ग्रामीण डा. मदनपाल, कुशलपाल, जनक सिंह, वीरेंद्र प्रधान, अनिल प्रकाश, नरेश पाल, कर्ण सिंह आदि का कहना है कि सिंचाई विभाग ने इस क्षतिग्रस्त पुल को अवरोधक लगा कर इसे भारी वाहनों के लिए बंद तो कर दिया है परंतु इसकी मरम्मत व निर्माण के लिए कोई कार्यवाही नहीं की है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस क्षतिग्रस्त पुल का शीघ्र ही निर्माण नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें