फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने मुख्यमंत्री से मिलकर सहारनपुर के विकास कार्यों की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में अधर में लटके विकास कार्यों को लेकर सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने विकास कार्यों को पूरा कराए जाने की मांग की। सांसद ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने कई प्रस्ताव रखें, जिसमें 25 करोड़ की लागत से बनने वाली 100 सड़कें, हसनपुर-भलस्वा के बीच हिंडन नदी पर पुल, ग्राम मुर्तजापुर के मसकरा नदी पर पुल, बेहट क्षेत्र में बरौली नियामतपुर से ताल्हापुर जाने वाले मार्ग पर पुल, देवला-तेलीपुरा के बीच ढमोला नदी पर पुल, सहारनपुर में विश्वविद्यालय बनाए जाने की मांग की। रामपुर मनिहारान तिराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित कराने, सड़क के चौड़ीकरण, मेडिकल कॉलेज का नाम कांशीराम मेडिकल कॉलेज करने और हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें