रामपुर मनिहारान। चौधरी हरि सिंह कन्या महाविद्यालय मुंडीखेड़ी में राष्ट्रीय शिक्षा अध्यापक परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त चार वर्षीय इंटीग्रेटिड बीईएल एड कोर्स के लिए सीसीएस यूनिवर्सिटी द्वारा सत्र 2018-19 के लिए 25 से 27 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन होंगे। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी कालेज कोड 165 चौधरी हरि सिंह कन्या महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि के अनुसार बीईएल एड पाठ्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।