गंगोह (सहारनपुर)। मोहल्ला टाकान स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति में अब उर्वरकों के साथ ही पतंजलि उत्पादों की बिक्री भी शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही उक्त गेहूं खरीद केंद्र पर अब तक 2495 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। गेहूं खरीद केंद्र प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि गेहूं के सीजन के बाद सहकारी क्रय विक्रय समिति के पास केवल उर्वरक बिक्री का कार्य ही बचता था। जबकि एक दशक पूर्व समितियों पर सस्ती दरों पर घरेलू सामान की बिक्री हुआ करती थी। बताया कि माह जून से पतंजलि के स्वदेशी उत्पादों की बिक्री का काम शुरू हो जाएगा। सभापति गजराज राणा और निदेशक रमेश चंद थापा ने कहा कि इससे जहां स्वदेशी को बढ़ावा मिलेगा, वही आम आदमी को औषधि एवं बेहतर घरेलू उत्पाद मिल सकेंगे। इसके साथ ही सहकारी समितियों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकेगा।