सांसद को ज्ञापन दिया
सहारनपुर। अखिल भारतीय साक्षरता प्रेरक महासंघ के पदाधिकारी अपनी मांगो को लेकर सोमवार को दिल्ली में संसद मार्ग पर धरना देंगे। इस संबंध में सांसद राघव लखनपाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक गजेंद्र सिंह ने कहा कि विभिन्न मांगों के लिए धरना दिया जाएगा। उन्होंने धरने को सफल बनाने का आह्वान किया। मोनू पंडित, अनुज कुमार राय सहित अन्य मौजूद रहे।