फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपावली और दशहरे की तरह मनाएं हिंदू नव संवत्सर

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली और दशहरे की तरह मनाएं हिंदू नव संवत्सर
विज्ञापन

सहारनपुर। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हिंदू नव संवत्सर के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित रामकुमार चमौली एवं आचार्य कमल किशोर ने सुंदरकांड के पाठ के साथ किया। स्वामी विवेकानंद ब्रह्मचारी ने हिंदू नव संवत्सर की बधाई देते हुए कहा कि आज हमारी पीढ़ी अंग्रेजी नव वर्ष को ज्यादा जानती है, जबकि हिंदू समाज का वास्तविक नव वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा आरंभ होता है। इस नव वर्ष को हिंदू समाज को दशहरा और दीपावली की त्योहार की तरह मनाना चाहिए। माता-पिता का दायित्व बनता है कि वे अपनी युवा पीढी को हिंदू नव वर्ष के बारे में जानकारी दे। इसी दिन से नवरात्र पर्व की शुरूआत होती है। महापौर संजीव वालिया, देवेश उपाध्याय, रमेश चंद्र शर्मा, डा. शिव कुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, नीरज रस्तौगी, समीर, संजय त्यागी, बलजीत कुमार, ब्रजमोहन लाल शर्मा, सचिन मित्तल, अनुज शर्मा, सर्वजीत शर्मा, माधोराम सिंघल, अनुपम, पूजा शर्मा, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें