किशोर लापता
बुढ़ाना। अटाली गांव निवासी धर्मवीर ने पुलिस को बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा रमेश आठ सितंबर को अचानक घर से कही चला गया। तलाश करने पर भी उसका कही पता नही चला। धर्मवीर ने कोतवाली में बेटे की गुमशुदगी की तहरीर देते हुए बेटे की बरामदगी की मांग की।