महिला ने की जान देने की कोशिश
नानौता। गांव कल्लरपुर के एक परिवार में उस समय हडकंप मच गया जब एक विवाहिता ने ससुराल में अपने ऊपर तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की।
क्षेत्र के गांव कल्लरपुर राजपूत निवासी महिला की किसी बात को लेकर ससुरालियों से बहस चल रही थी। इसी दौरान विवाहिता ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्महत्या की कोशिश की। गनीमत रही कि सही समय पर ससुरालियों ने पहुंचकर विवाहिता को बचाया। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी ली।