सहारनपुर। अंबाला रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जीआरपी ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक सिसौदिया ने बताया कि अंबाला रेल मार्ग पर मेला गुघाल पुल के पास 25 फरवरी को 30 वर्षीय अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया था। जिला अस्पताल से युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। युवक की चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई। शव को शनाख्त के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।