फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समिति सचिव ने किया मिल के क्रय केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। गन्ना समिति बेहट के सचिव एमपी सिंह ने क्षेत्र गांव गन्देवड़ में शेरमऊ चीनी मिल के गन्ना क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कांटे पर बाट रख जांच में तौल सही पाया गया। इसके बाद सचिव इसी मिल के लोदीपुर के गन्ना क्रय पर पहुंचे वहां क्रय केंद्र पर जांच के लिए बांट ही नहीं मिले इस पर सचिव ने तौल क्लर्क को फटकार लगाते हुए नियमित क्रय केंद्र पर बांट रखने के आदेश दिए। यहां किसानों ने सचिव को अवगत कराया कि सामान्य गन्ने की पर्ची होने के बावजूद भी उनके सामान्य गन्ने का तौल नहीं किया जा रहा है। इस पर सचिव ने तत्काल सामान्य गन्ने का तौल चालू कराया। निरीक्षण की जानकारी पर टोडरपुर गन्ना क्रय केंद्र का तौल क्लर्क पहले ही तौल बंद कर चला गया। सचिव ने बताया कि गन्ना समिति क्षेत्र में गन्ने का सर्वे कर जांच करेगी कि जिन किसानों के पास गन्ना नहीं है या सप्लाई हो चुका है। उनकी गन्ना पर्चियां बन्द कर दी जाएंगी। जिन किसानों के पास खेतों में गन्ना खड़ा है केवल उन्हीं की पर्चियां जारी की जाएंगी। कुछ लोगों द्वारा अवैध गन्ना खरीद क्रय केंद्र पर गन्ना डालने की शिकायतें लगातार मिलने के चलते ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें