सहारनपुर। जिला अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंडल के सभी जनपदों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण होगा। उन्होंने मुजफ्फरनगर व शामली के जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि वे अपने जनपद के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित करें। उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रशिक्षण लेने के बाद 22 या 23 दिसंबर को सुविधानुुसार अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बूथ लेबिल आफिसरों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।