फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित समाज की पहचान है स्वच्छता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। तहसीलदार नकुड़ रामदयाल ने कहा कि स्वच्छता विकसित समाज की पहचान है। उन्होंने ग्रामीणों से खुले में शौच से मुक्त गांव बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत टोली में ग्राम गौरव यात्रा और स्वच्छता महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि तहसीलदार नकुड़ रामदयाल शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों को खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। कहा कि खुले में शौच से मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के उपरांत कूड़े को डिस्पोजल करने का उचित प्रबंध करना भी ग्रामीणों की जिम्मेदारी है। गांव के बाल स्वच्छता मंच, युवक एवं युवती स्वच्छता मंच, स्वच्छता संरक्षक समूह तथा स्वच्छता क्रियान्वयन समूह के सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के जिला कॉर्डिनेटर देव भास्कर पांडेय ने भी अपने विचार रखे। इसके अलावा पुवांरका ब्लॉक की ग्राम पंचायत मांडला, कमालपुर बकड़ौली, नानौता के आल्हणपुर अतलाखेड़ी में भी ग्राम गौरव यात्रा का आयोजन किया गया। प्रधान संजय, खुर्शीद, अन्नू, सचिव कंवरपाल, सचिव सुनिल कुमार, प्रताप, शिव कुमार, अशोक कुमार, संदीप, रामेश्वर, शिवानी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें