फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार की छुट्टी रद होने से कर्मचारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विधानमंडल सत्र के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यालय नौ और दस दिसंबर की शनिवार व रविवार की छुट्टी रद कर दी गई है। महानिदेशक की ओर से जारी इस आदेश के बाद से स्वास्थ्य विभाग के तमाम कर्मचारी परेशान हैं। दरअसल, 14 दिसंबर से प्रदेश विधान मंडल का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। इसमें विभाग से संबंधित पूछे जाने वाले सवालों के जवाब दिए जाने हैं। यही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग से संबंधित पूछे जाने वाले सवालों के जवाब के लिए विभाग से तमाम जानकारियां मांगी जा रही हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक पद्माकर सिंह का कहना है कि अभी तक पूछे गए सवालों के जवाब नहीं मिल सके हैं। साथ ही भविष्य में पूछे जाने वाले नए सवालों और नियमों की जानकारी भी चाहिए। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े तमाम कार्यालय नौ दिसंबर यानी शनिवार को भी खुले रहे। इसी तरह दस दिसंबर यानी रविवार को भी कार्यालय खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें