रैली निकालकर किया मतदाताओं को जागरूक
गंगोह। हिंदू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडिटों, एनएसएस इकाई सदस्यों और स्काउट एवं गाइड इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। इनके अलावा अन्य स्कूलों के बच्चों ने भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली। कॉलेज प्रबंधक योगेश गर्ग और प्रधानाचार्य विजय कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य ने मताधिकार के महत्व के बारे में बच्चों को जानकारी दी और मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने की सलाह दी। रैली में शामिल छात्र सारे काम छोड़ दो, पहले जाकर वोट दो, पहले मतदान फिर जलपान और पहले मतदान फिर कन्यादान आदि नारे लिखी पट्टिकाएं हाथों में लिए हुए चल रहे थे। रैली का नेतृत्व एनसीसी प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव, एनसीसी प्रभारी डॉ. नाथीराम, मोतीराम, बाबूराम, मैनपाल, राजेन्द्र अग्रवाल, ऋषीश कुमार, अनुपम अग्रवाल आदि ने संयुक्त रुप से किया। आयुषी, भावना, तनु, राधा गुप्ता, मनीषा रानी, साक्षी, विजय सैनी, विशाल आदि रहे।