फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में रामपुर मनिहारान के खिल़ाड़ी छाए

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलों में रामपुर मनिहारान के खिलाड़ी छाए
विज्ञापन

सहारनपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय 68वीं बालक-बालिका जनपदीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अनेक खेल स्पर्धाएं कराई गईं। प्रतियोगिता में सहारनपुर के माध्यमिक विद्यालयों के करीब पांच सौ खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में मंगलवार को सीनियर, जूनियर और सब जूनियर खिलाड़ियों के बीच अनेक दौड़ और अन्य स्पर्धाएं कराई गईं। ज्यादातर मुकाबलों में रामपुर मनिहारान के खिलाड़ी छाए रहे। अंबेहटा दूसरे और नकुड़ के खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रहें। प्रतियोगिता का संयोजन इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गुफरान आलम कर रहे हैं।
प्रतियोगिता में दूसरे दिन का परिणाम

वर्ग खेल का नाम खिलाड़ी स्थान
सीनियर बालक ट्रिपल जंप सचिन पुंडीर प्रथम
सीनियर बालिका ट्रिपल जंप भारती प्रथम
जूनियर बालक भालाफेंक कुलविंदर प्रथम
जूनियर बालिका भालाफेंक प्रदीपा प्रथम
सब जूनियर बालक 100 मीटर दौड़ शाजेब प्रथम
सब जूनियर बालिका 100 मीटर दौड़ शगुन प्रथम
सीनियर बालक 400 मीटर दौड़ आशु प्रथम
सीनियर बालिका 400 मीटर दौड़ सपना प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें