फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट छुट्टा कराने के बहाने बैंक के बाद महिला से 18 हजार छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कस्बे में देहरादून हाईवे स्थित पंजाब नेशनल बैंक से सोमवार की सुबह रुपये निकलवा कर निकली महिला से बाइक सवार युवक ने दो हजार का नोट छुट्टा कराने के बहाने 18 हजार रुपये छीन लिए और आसानी से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। बाइक सवार की तलाश भी की गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर भादो गांव निवासी मेहरून्निसा पत्नी अनीस सोमवार की सुबह सवा 11 बजे बैंक से पैसे निकलवा कर बाहर निकली थी। पैदल अपने घर जाते समय वह चंद कदम दूर एसबीआई के सामने पहुंची। इसी दौरान हेलमेट लगाए एक बाइक सवार उसके पास आकर रुका। उसने महिला से दो हजार रुपये छुट्टा देने को कहा। जैसे ही महिला ने रुपये गिनने शुरू किए युवक ने रुपयों की थैली झपट ली और सहारनपुर की तरफ फरार हो गया। बदहवास महिला बैंक में पहुंची और वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बाइक सवार की तलाश को चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर ने बैंक पहुंच सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें