फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 करोड़ से गढ्डा मुक्त होंगी 1477 किलोमीटर सड़क

विज्ञापन
नानौता गंगोह मार्ग पर टूटी सड़के - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग को सहारनपुर मंडल में बरसात के बाद सड़कों में हुए गड्ढों को भरने के लिए 18 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। इस धनराशि सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में 1477 किलोमीटर की सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे। साथ ही 15 नवंबर तक यह कार्य पूरा भी करना है।
विज्ञापन

बरसात में सड़कों का बुरा हाल हो गया और उसमें गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। लोग गड्ढों की वजह से हादसों के शिकार हो रहे हैं। लोक निर्माण ने सर्वे कराकर शासन को बजट प्रस्ताव बनाकर भेजा था। जिसकी पहली किस्त 18 करोड़ रुपये विभाग को मिल गए हैं।
771 किलोमीटर सड़क काम हो चुका है पूरा
सर्वे के बाद तीनों जिलों में 2248 किलोमीटर सड़क में गड्ढे मिले थे, जिनका प्रस्ताव शासन को भेजा गया। पूर्व मिले बजट में मंडल के तीनों जनपदों में 771 किलोमीटर की सड़क को ठीक कराया गया है।
विज्ञापन

इन सड़कों पर काम शुरू कराया काम
-सहारनपुर में दौलतपुर-नानौता मार्ग, मंगलौर मार्ग, नागल-झबरेड़ा मार्ग, दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, सबदलपुर-सहजवा मार्ग, बीतिया मार्ग, जनता रोड, फतेहपुर-मुजफ्फराबाद मार्ग, कलसिया मार्ग,
-शामली में कैराना मार्ग-खतौली मार्ग, मुजफ्फरनगर में आदमपुर-भोराकलां मार्ग, पीनना से खेड़ी दूधाधारी मार्ग, चंद्रपुरा मार्ग, जसोई-छतोला मार्ग पर कार्य शुरू कराया गया है।
-सहारनपुर मंडल की तीनों जनपद की सड़कों को निर्धारित समय में गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। इसको लेकर शासन से बजट मिल गया है। कुछ जगहों पर कार्य शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

- बालेंद्र, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें