फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनिज भरे वाहनों को रोकने के लिए खाई खोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। खनिज से भरे वाहनों को खेतों से होकर जाने से रोकने के लिए ग्रामीणों ने शेखपुरा एवं सलेमपुर गदा के बीच रास्ते पर खाई खोद दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनिज से भरे वाहन बूढ़ी यमुना नदी के रास्ते से होते हुए उनके खेतों से होकर जाते है। मंगलवार की शाम सलेमपुर गदा एवं शेखपुरा के ग्रामीणों ने दोनों गांवों के बीच रास्ते पर फावड़े से खाई खोदकर रास्ते को बंद कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप था, कि इस अवैध रास्ते से खनिज से भरे वाहन उनके खेतों से होकर गुजरते थे, जिससे उनकी फसलें प्रभावित हो रही थी। किसान महेंद्र सिंह, जगदेव सिंह, नगीना, मदन, बाबूराम, अशोक कुमार, कर्म सिंह, राम सिंह, चरण सिंह आदि का कहना है, कि वह अपने खेतों से खनिज से भरे वाहनों को नहीं निकालने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें