फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन ने किया अलाव का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चेयरमैन ने किया अलाव का निरीक्षण
विज्ञापन

बेहट। नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान उर्फ शालू ने शुक्रवार की रात कस्बे में जलने वाले अलाव का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को मुख्य स्थानों पर लकड़ियां डलवाने के लिए निर्देश दिए, जिन स्थानों पर अलाव नहीं जल रहे हैं। हाड़ कंपकपा देने वाली ठंड और शीतलहर से राहगीरों और कस्बेवासियों को राहत देने के लिए नगर पंचायत द्वारा मुख्य स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। रात चेयरमैन अब्दुल रहमान ने कस्बे में जलने वाले अलाव का निरीक्षण किया और उन स्थानों को चिह्नित किया, जिन स्थानों पर अलाव नहीं चल रहे है। उन्होंने मौके से ही नगर पंचायत के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जिन मुख्य स्थानों पर अलाव नहीं जल रहे हैं वहां लकड़ियां डलवाई जाएं, ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान उन्हें उन सभी स्थानों पर अलाव जलते मिले, जिन पर नगर पंचायत द्वारा लकड़ियां डलवाई जा रही हैं। उन्होंने कर्मचारियों को समय से अलाव वाले स्थानों पर लकड़ियां डलवाने के लिए भी निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सभासद आरिफ मंसूर, अल्लादिया, मुस्तकीम अय्यूबी, अरशद खान, शेख नादिर, जाबिर कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें