देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम में बुधवार को छज्जे पर खड़ा होकर कार्य कर रहे राजमिस्त्री की गिरने से मौत हो गई। जिससे संस्था में अफरा-तफरी मच गई।
मोहल्ला खानकाह निवासी शौकीन (32) पुत्र तौफीक राजमिस्त्री का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि शौकीन दारुल उलूम में पिछले कुछ समय चिनाई का कार्य कर रहा था। बुधवार की सुबह शौकीन पुराने छज्जे पर खड़ा होकर कार्य कर रहा था कि अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया। इससे पहले शौकीन को कोई बचाने आता इतने में ही जर्जर दीवार भी उसके पर जा गिरी। जिसके शौकीन मलबे के नीचे दब गया। मदरसा छात्रों समेत अन्य लोगों ने बमुश्किल शौकीन को मलबा हटाकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मदरसे के जिम्मेदार उसे लेकर नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शौकीन की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम शौकीन के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। मदरसे के जिम्मेेदार लोग मृतक के घर पहुंचे तथा पीड़ित परिवार को सांत्वना देकर आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। शौकीन के परिजनों ने किसी प्रकार की कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।