कटे होंठ और कटे तालू वाले बच्चों का होगा ऑपरेशन
सहारनपुर। महिला रोटरी क्लब सहारनपुर वेव्स ने कटे होठ और कटे तालू वाले बच्चों के ऑपरेशन के लिए कैंप लगाया।
रोटरी क्लब में आयोजित कैंप का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रवीन गोयल ने फीता काटकर किया। अध्यक्षा सीमा सपरा ने कहा कि न्यू जर्सी की संस्था स्माइल ट्रेन के सहयोग से 18 बच्चों का ऑपरेशन जौलीग्रांट अस्पताल में किया जाएगा। उनके अभिभावकों के आने-जाने और खाने-पीने की का खर्चा भी संस्था उठाएगी। सीमा अरोड़ा, ममता अनेजा, पूनम मदान, दीपक सचदेवा, नेहा, सिक्का, कनिका अरोड़ा, पंकज मल्होत्रा, राजेश मेहता, वैैभव, पूजा कौर, अशोक अनेजा, सरगम, नेहा, दर्शन सिंह मौजूद रहे।