पुनर्मतदान में उत्साहित रहे नकुड़ के मतदाता
नकुड़। क्षेत्र में छह बूथों पर बुधवार को हुए पुनर्मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आया। बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कैराना लोकसभा सीट पर 28 मई को वीवीपेट मशीनों में गड़बड़ी के चलते नकुड़ क्षेत्र के गांव सांपला बेगमपुर, साल्हापुर, रसूलपुर, गोकलपुर, सहस्रपुर जट और डाल्लेमाजरा में बहुत ही कम मतदान हो पाया था। इसके बाद प्रशासन ने उक्त बूथों पर पुनर्मतदान कराने के आदेश दिए थे। साल्हापुर, गोकलपुर, रसूलपुर, सांपला बेगमपुर के सहस्रपुर जट के बूथ नंबर 325 पर दोपहर दो बजे तक 881 में से कुल 406 मत पड़ चुके थे। इसके अलावा डाल्लेवाला के बूथ नंबर 326 पर दोपहर 627 वोटों में से साढे तीन सौ वोट पड़ चुके थे। ब्यूरो