चश्मा लगाकर रैंप पर उतरे नन्हे-मुन्ने बच्चे
देवबंद (सहारनपुर)। दून वैली पब्लिक स्कूल में छोटे बच्चों के लिए फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न पोशाकों में सजे धजे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। रैंप पर नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथों में छाता और आंखों पर चश्मा लगाकर कैटवॉक करते अपना जलवा बिखेर रहे थे। फैशन शो की धमाकेदार प्रस्तुति में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया। शिक्षकों ने बच्चों को गर्मी के दिनों में कूल-कूल रहने के टिप्स दिए। बच्चों ने अपनी टीचर के साथ नृत्य का आनंद भी लिया। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है।