फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दुकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती (सहारनपुर)। गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक दुकान क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दो बिजली के खंभे टूट गए। इससे रास्ता भी अवरुद्ध हो गया। बाद में ट्राली हटवा कर रास्ता खुलवाया गया। मंगलवार दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्राली भगवानपुर से आ रहा थी, जैसे ही वह लखनौती की बस्ती में पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे चिकित्सक राजेश की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई और पास ही खड़े दो बिजली के खंभे भी टूट गए। गन्नों के सड़क पर फैल जाने के कारण कुछ देर के लिए रास्ता बंद हो गया। ग्रामीणों ने गन्ने की पुलियों को सड़क से हटा कर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें