सहारनपुर। श्री सनातन धर्म प्रचार जनसेवा संस्था की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें श्री लक्ष्मी नारायण परशुराम मंदिर का वार्षिकोत्सव और भगवान श्री परशुराम का अवतरण दिवस 18 अप्रैल को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। अधिष्ठाता पंडित अशोक कुमार शांडिल्य ने कहा कि 18 अप्रैल को सुबह दस बजे हवन पूजन होगा। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सुखपाल सैनी, यशपाल सिंह, विनोद कुमार, प्रवीन शर्मा, ओम प्रकाश, राकेश कुमार, दीपक शांडिल्य, प्रदीप चौधरी, पंडित शिवनाथ, अजय शर्मा, डा. डीके शर्मा, दिव्यांश पंडित, राहुल शर्मा, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।