सहारनपुर। सामाजिक संगठन जन चेतना द्वारा बैसाखी पर्व पर मेला मित्रा दा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोग झूम उठे।
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन गुलशन नागपाल और अध्यक्ष रवि बब्बर ने सभी को बैसाखी की बधाई दी। महासचिव गोविंदर सिंह और हरजीत कौर ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सदस्यों को खूब हंसाया। अरविंद और लनवनीत कौर ने तंबोला खेल खिलवाया। इसके बाद महिला सदस्यों द्वारा गिद्दा प्रस्तुत किया गया, जिसका सभी ने भरपूर आनंद उठाया। विशाखा खरबंदा को बैसाखी क्वीन चुना गया, जिसे ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। नवीन, हरिओम, कमल, अंजू, मुकेश, प्रीति, रमन, नीना, विजय, पूजा, अमरजीत कोहली, पाली कालड़ा, शिव गुलाटी, केके गर्ग आदि मौजूद रहे।