लखनौती। गांव लखनौती में आयोजित तीन दिवसीय महामाई देवी मेला शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मेले के आयोजन को लेकर दो पक्षों में कई वर्षों से विवाद चल रहा है। जिसके चलते प्रशासन द्वारा मेले के आयोजन के लिए दोनों पक्षों के लोगों की 16 सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मेले में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सोमवार को भंडारे के आयोजन के साथ मेले का समापन हो गया।