सहारनपुर। श्री सर्वगुण संपन्न कष्ट निवारण बालाजी धाम संस्था की बैठक का आयोजन किया गया। महंत केदार प्रसाद भारद्वाज ने कहा कि न्यू ब्रहमपुरी कॉलोनी स्थित बालाजी धाम में बालाजी जन्मोत्सव पर धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 31 मार्च की सुबह नौ बजे आरती की जाएगी। इसके पश्चात 51 किलो लड्डू और 56 भोग बालाजी महाराज को अर्पित किए जाएंगे। 11 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मेयर संजीव वालिया मुख्य अतिथि रहेगे। एक अप्रैल की रात आठ बजे हनुमान चालीसा के सौ पाठ किए जाएंगे और जागरण होगा। प्रधान सुशील पाहुजा, सुलेखचंद, बबली पसरीचा, अश्वनी गोयल, हिमांशु अरोड़ा, राकेश धमीजा, मधुर पाहुजा, अंजना, कोमल चावला, डा. जगपाल, रोहित फुटेला मौजूद रहे।