सहारनपुर। श्रीराम नवमी पर्व विश्व धर्म संसद द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय महासचिव योगेश कुमार गंभीर ने कहा कि हम भारत देश के वासी हैं, जो अपने आप गौरवशाली बात है। भारत की धरती पर भगवान ने श्रीराम के रूप में अवतार लिया और मानव जाति का कल्याण किया। उन्होंने माता-पिता की आज्ञा का पालन, भातृ प्रेम, भक्तों पर स्नेह वर्षा और रावण जैसे दुष्टों का विनाश किया। इसलिए भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। मगर, भगवान श्रीराम के देश में नेताओं ने अपने स्वार्थ व सत्ता पूर्ति हेतु संकट में डालकर लोकतंत्र को कमजोर किया है। लालचंद वर्मा, राजकिशोर खुराना, राजू शर्मा, अटल बिहारी, बलबीर सिंह, चौधरी सुरेंद्र मणिलाल, पप्पू भगत, टीटू सिंह, अरविंद कुमार मौजूद रहे।