भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आज
सहारनपुर। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी शुक्रवार को सहारनपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार सहारनपुर आ रहे हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि दोपहर तीन बजे देहरादून रोड स्थित क्लार्क होटल में बैठक का आयोजन किया जाएगा।