साइकिल से हज यात्रा पर निकले यात्रियों का स्वागत
गंगोह। मलेशिया से साइकिल पर हज यात्रा के लिए निकले जरीफ और हफीज का गंगोह पहुंचने पर मदरसा अशरफ-उल-उलूम के मोहतमिम, स्टाफ एवं अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने हजरत मौलाना रशीद अहमद साहब, हजरत कुतब-ए-आलम के मजार के अलावा कई स्थानों का भ्रमण भी किया। दोपहर बाद वह अपने सफर के लिए रवाना हो गए।