तालाब और कब्रिस्तान कब्जा मुक्त कराया
सहारनपुर। राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को ग्राम बितिया में तालाब और कब्रिस्तान की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। अपर जिलाधिकारी सदर संगीता ने बताया कि बितिया में कुछ लोगों ने तालाब और कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। जिसे राजस्व टीम ने हटवा दिया।