आईएमए की ओर से गर्म कपड़ों का वितरण
सहारनपुर। आईएमए की ओर से सोमवार को जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। आईएमए भवन में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी सुनील इमैनुअल और उनकी पत्नी सुनीथा इमैनुअल भी शामिल हुईं। अध्यक्ष डॉ. मोहन पांडेय ने कहा कि आईएमए समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद करती रही है। हम चिकित्सक लोग हैं हमारा कर्तव्य केवल मरीजों की सेवा करना नहीं है, बल्कि पूरे समाज के लिए हमको अपनी क्षमता के अनुरूप काम करना चाहिए। डॉ. नरेंद्र खन्ना ने कहा कि संगठन भविष्य में भी ऐसे आयोजन करती रहेगी। कार्यक्रम में डॉ. ममता पांडेय, अर्चना मित्तल, पामेला तायल, डॉ. अमित पांडेय, डॉ. सुरेश सिंघल, डा. अरुण जैन, डॉ. आस्था कंसल, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. प्रवीन शर्मा, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. जयपाल चंद, डॉ. महेश चंद्रा, डॉ. संजीव मित्तल, डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. पंकज खन्ना, डॉ. वीके भार्गव, डॉ. नरेश सैनी, डॉ. एसके गुप्ता आदि मौजूद रहे।