नगीना। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के मतदान के कारण नगीना बार एसोसिएशन ने दो दिन न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया है।
बार भवन में कार्यकारिणी समिति की एक बैठक में सर्व सम्मति से तय पाया गया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का मतदान दिनांक 27 व 28 मार्च को होना है। समस्त अधिवक्ता मतदान में व्यस्त रहने के कारण न्यायिक कार्य नहीं कर पाएंगे। सर्व सम्मति से यह तय पाया गया कि 27 व 28 मार्च को सभी अधिवक्तागण अपने-अपने न्यायिक कार्यों से पूर्णत: विरत रहेंगे। बैठक में कोमल सिंह, राजेश कुमार, राजीव गुप्ता, भीम सिंह सैनी, सीताराम, प्रदीप चौधरी, सैय्यद जुल्फकार अली जैदी अमीचंद अजय कुमार शर्मा, भूपेन्द्र कुमार, मो. अहसान आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र पाल सिंह व संचालन बार महासचिव मुख्तार अहमद ने किया।