फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिसंबर को आंगनबाड़ी बजाएंगी थाली चम्मच

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों के संबंध में आंदोलन की तारीखों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि चार दिसंबर को थाली-चम्मच बजाओ कार्यक्रम, पांच दिसंबर को मशाल जुलूस, 6 दिसंबर को जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 7 दिसंबर को क्रमिक अनशन और उसके बाद 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू होगा। जिला महामंत्री पूनम शर्मा ने बताया कि पिछले 41 दिनों से महिला आंगनबाड़ियों के चल रहे धरना-प्रदर्शन के बाद चार दिसंबर को सभी आंगनबाड़ी थाली-चम्मच लेकर धरना प्रदर्शन पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी। जिला उपाध्यक्ष मीना आर्य ने कहा कि धरना प्रदर्शन उप्र की योगी सरकार द्वारा वादाखिलाफी के विरुद्ध आरपार की लड़ाई है। इसका नतीजा चाहे जो हो हम पीछे नहीं हटेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष उषा रानी ने कहा कि योगी सरकार आंगनबाड़ी से बंधुआ मजदूर की तरह काम करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें