फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन में पांच प्रत्याशियों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता के उल्लंघन में पांच प्रत्याशियों को नोटिस जारी
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)
नगर निकाय चुनाव को लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन न करने वाले अध्यक्ष पद के पांच उम्मीदवारों को निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किए हैं।
निकाय चुनाव के दौरान नगर पंचायत चुनाव रिटर्निंग आफिसर डॉ. सौरभ राजपूत ने उम्मीदवारों द्वारा सार्वजनिक स्थानों, निजी भवनों, धार्मिक स्थलों, मतदेय स्थलों के आस पास चुनाव सामग्री, बैनर आदि लगाए जाने की बीती देर रात कस्बे में घूमकर विडियोग्राफी की गई। इसमें अध्यक्ष पद के पांच उम्मीदवारों जिसमें निर्दलीय ऋषिपाल छोक्कर, बसपा के कुलदीप बालियान, भाजपा राजेश संवई, सपा विजेंद्र संवई, कांग्रेस शकुंतला देवी को आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन न किए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। चेतावनी दी गई है कि वह शनिवार शाम पांच बजे तक अपनी चुनाव सामग्री और बैनर हटा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें