प्रकटोत्सव पर प्रभात फेरी निकाली
गंगोह (सहारनपुर)। गुरुनानक देव जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर में प्रभात फेरी का सिलसिला शुुरू हो गया है। सोमवार को गुरुद्वारा पीठ बाजार से प्रभात फेरी निकाली गई। ग्रंथी निर्मल सिंह के नेतृत्व में नगर कीर्तन करते श्रद्धालुओं का जत्था विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस पहुंचा। अनेक स्थानों पर जत्थे का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। शनिवार को शब्द कीर्तन के अलावा अन्य कार्यक्रम भी होंगे और गुरु जी का लंगर भी चलेगा। प्रभात फेरी में अरविंद पाल सिंह कपूर, अमरदीप सिंह लाड्डी, बलकार सिंह कपूर, दिलावर सिंह, ओमप्रकाश चुग, हरदीप कौर, स्वर्ण कौर, तलविंद्र कौर आदि शामिल हुए। क्षेत्र के गुरुनानकपुरा, दैदनोर, महंगी, बोडपुर आदि गुरुद्वारों में भी कार्यक्रम चल रहे हैं।