फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है हिंदी भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कमालपुर के यूपी ग्लोबल स्कूल में हिंदी दिवस के मौके पर बच्चों ने राष्ट्र भाषा हिंदी और स्वाभिमान विषय पर कविता, दोहा और भाषण आदि की शानदार प्रस्तुति दी। शुभारंभ प्रधानाचार्या पारुल गर्ग ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिंदी हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। विदेशों में रहने वाले भारतीय भी गर्व से हिंदी बोलते हैं। इसके बाद आयोजित प्रतियोगिता में वेदांशी ने भाषण, अंशिका ने कविता, अनस ने सामान्य ज्ञान, लविश ने आज का विचार, असद मलिक ने दोहा आदि की शानदार प्रस्तुति दी। हिंदी अध्यापिका पूनम ने बच्चों को हिंदी के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। विजेता बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें