गंगोह (सहारनपुर)। गांव बुडाखेड़ा में बृहस्पतिवार की रात किसी अज्ञात जानवर ने एक ग्रामीण की तीन बकरियों को निवाला बना लिया। बकरियों की हालत देखकर भेड़िये या किसी अन्य खूंखार जानवर की आशंका से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण रुस्तम पुत्र सुभाना ने बताया कि वह अपनी तीन बकरियों को घेर में बांधकर घर चला गया था। सुबह जब वह घेर में आया तो देखा कि उसकी बकरियों के शव जमीन पर पडे़ हुए थे। किसी जानवर ने उनकी गर्दन पर वार किया गया था। पीड़ित ने करीब 30 हजार का नुकसान बताते हुए मुआवजे की मांग की है। उधर, ग्रामीणों ने जंगल में जांच की तो भेड़िए अथवा बाघ सरीखे किसी जंगली जानवर के पैरों के निशान दिखाई दिए।