सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। संगठन के महानगर संयोजक अरुणा गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा ने तिरंगा झंडा दिखाकर आवास विकास से किया। यात्रा में युवा कार्यकर्ता वंदेमातरम और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा के दौरान महानगर का वातावरण देश प्रेम की भावना से भर उठा। इस दौरान नीरज माहेश्वरी, रविंद्र शर्मा, पुनीत चौहान, अमित गर्ग, दीपक रहेजा, विशाल दुआ, गजेंद्र तनेजा, आदित्य भारद्वाज, सुनील पंवार, आशु अरोड़ा, संचित अरोड़ा, रोहित कश्यप, राहुल तोमर, मनीष सचदेवा, विपिन शर्मा, रवि मल्होत्रा, विपिन सलूजा, हितेश शर्मा शामिल रहे।