राधा कृष्ण बन बच्चों ने फोड़ी मटकी
छुटमलपुर (सहारनपुर)। यूपी ग्लोबल स्कूल में शनिवार को जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने राधा कृष्ण के रुप में नृत्य किया। बच्चों ने मटकी फोड़ का भी आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या पारुल गर्ग द्वारा किया गया। अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन पूजा शिशिर राणा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने जीवन जीने की विधा बताई। बच्चों को चाहिए कि वह भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र को अपने अंदर आत्मसात करके समाज के उत्थान के लिए कार्य करें। स्कूल के नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के बच्चों राधा-कृष्ण के परिधान धारण करके आये। इस दौरान उन्होंने राधा कृष्ण के गीतों और मटकी का भरपूर आनंद लिया।