फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में लापरवाही पर एसडीएम ने किए दो लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। कार्य में लापरवाही बरतने पर एसडीएम ने दो लेखपालों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान तहसील क्षेत्र के हलका लेखपाल देवकांत सहगल व नागेन्द्र पाल द्वारा अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन न किए जाने एवं बार-बार नोटिस दिए जाने का कोई स्पष्टीकरण तक नहीं दिए जाने के बाद एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने दोनों को निलंबित कर दिया है। निलंबन पत्र में कहा गया है कि हल्का ओलरा, सढौली दुलीचंदपुर के लेखपाल देवकांत सहगल के द्वारा खरीफ जिंसवार वर्ष 1424 फसली क्राप कटिंग की तालिका नंबर 1 व 2 मिलान 1423 फसली व आरसी क 9 से संबधित लगभग 40 प्रकरणों एवं तहसील दिवस प्रकरण का निस्तारण न करने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया परंतु उनके द्वारा इस संबंध में कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया और बिना अवकाश के अनुपस्थित व साप्ताहिक बैठकों में मौजूद न रहने, मतदाता रजिस्टर की जांच के लिए राजस्व निरीक्षक द्वारा बार-बार बुलाने पर उपस्थित न होने, आदमी बीमा योजना रजिस्टर, कब्जा सत्यापन, दिनचर्या बही के अलावा पदेन कर्तव्यों के प्रति सजग न रहने के कारण विभाग की छवि धूमिल हो रही थी इसे लेकर देवकांत सहगल व नागेन्द्र पाल को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें