हॉकी एकेडमी के लिए चार खिलाड़ियों का चयन
सहारनपुर। जनपद के चार हॉकी खिलाड़ियों का चयन चंडीगढ़ एकेडमी के लिए हुआ है। इसे लेकर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। चयनित खिलाड़ियों में साहिल अंसारी, उज्ज्वल कश्यप, अवनीश नागेश्वर और उज्ज्वल सैनी शामिल हैं। कोच शारिक हुसैन ने बताया कि चारों खिलाड़ी डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रशिक्षु हैं। खिलाड़ी चौधरी नीरपाल सिंह, फुरकान अहमद, सुरेशपाल, यशपाल सिंह पुंडीर, नवीन चंद्र शर्मा, अमरजीत सिंह, संदीप और उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने चयनित खिलाड़ियों के साथ ही कोच शारिक हुसैन को भी बधाई दी।