फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती से फ्रिज में रखी हाईड्रोजन पीने से हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गलती से फ्रिज में रखी हाईड्रोजन पीने से हालत बिगड़ी
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। फ्रीज से पानी के चक्कर में केमिकल पीने से किशोर की हालत बिगड़ गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। मोहल्ला सरावज्ञान निवासी कंवरसैन सैनी का पुत्र पंकज सैनी नगर में ही एक दूध की डेयरी पर काम करता है। शनिवार की सुबह वह डेयरी पर लगे फ्रीज से पानी पीने के लिए गया। भूल से वह पानी के स्थान पर फ्रीज में रखी हाईड्रोजन की बोतल में पानी समझकर पीने लगा, लेकिन जैसे ही उसे अहसास हुआ तो उसने बोतल को वापस रख दिया। हाईड्रोजन पीने के कुछ देर बाद घर पहुंचने पर पंकज सैनी को खून की उल्टी लग गई। इस पर उसे सीएचसी नानौता पर ले जाया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें