फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के लिए 17 महिलाओं का चयन

Thu, 19 Jan 2023 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में लॉटरी के माध्यम से आवासों के आवंटन के लिए चयनित करते अधिकारी
विज्ञापन
सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. अर्चना द्विवेदी की अध्यक्षता में बनी समिति द्वारा कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के लिए लॉटरी के माध्यम से पात्र 17 गरीब विधवा महिलाओं का चयन किया गया। इसके लिए 548 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से सत्यापन के बाद 219 आवेदन सही पाए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में लॉटरी निकाली गई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि पूर्व में कांशीराम योजना में बने आवासों का आवंटन हुआ था। कुछ समय पहले शिकायत मिली थी कि कई आवासों में कुछ लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के आदेश पर शिकायत की जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि 17 लोग अवैध रूप से रह रहे थे। इनको नोटिस देने के बाद जिला प्रशासन ने उन आवासों को खाली करवा लिया था। इसके बाद आवासों के आवंटन के लिए नगर के पात्रों से आवेदन मांगे गए। इसके लिए 548 आवेदन आए। जिनके सत्यापन के बाद 219 आवेदन पात्र पाये गए। पात्र 219 आवेदनकर्ताओं को बुलाकर उनके सामने लॉटरी निकालकर 17 महिलाओं का चयन किया गया।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि इन आवासों के आवंटन में पात्र विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी गई। 17 आवासों में अनुसूचित जाति के 11, अन्य पिछड़ा वर्ग के पांच और सामान्य श्रेणी का एक आवास शामिल हैं। आवासों के लिए चयनित लाभार्थियों में
विज्ञापन

माया देवी, प्रेमा देवी, माया देवी, सोनम, सोमवती, सुदेश, श्यामवती, भागवती, पूनम, सुरेशो, राखी सिंह, बोबी, सविता कश्यप, नसीम बानो, फातिमा बेगम, बबीता और बिलकिश शामिल हैं।
इस दौरान तहसीलदार सदर विपिन कुमार द्विवेदी, परियोजना अधिकारी रजनी पुंडीर, कर अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह, विकास प्राधिकरण के शमीम अख्तर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें