फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कांवड़ यात्रा के बीच 17 ट्रेनें निरस्त, बढ़ रही यात्रियों की दिक्कत

Fri, 02 Aug 2024 03:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुरादाबाद मंडल के रोजा यार्ड में विकास कार्य के चलते मेगा ब्लॉक लिया गया है। कांवड़ यात्रा के बीच सहारनपुर से गुजरने वाली 17 ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को ट्रेनों का सफर करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, सहारनपुर से अप और डाउन में करीब 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। इन ट्रेनों में जिले से करीब 20 हजार यात्री सफर करते हैं। इन दिनों मुरादाबाद मंडल के रोजा यार्ड में मेगा ब्लॉक लेकर विकास कार्य हो रहा है। ब्लॉक के कारण जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है, उनमें अधिकतर ट्रेनें पंजाब, हरियाणा, पूर्वांचल, बिहार और बंगाल जाने वाली टेनें हैं।
विज्ञापन

-
यह ट्रेनें चल रहीं निरस्त
- 14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा 27 जुलाई से सात अगस्त तक
- 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा 25 जुलाई से पांच अगस्त तक
- 12492 जम्मूूतवी-बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस 26 जुलाई से दो अगस्त तक
- 12491 बरौनी-जम्मूतवी मौर्यध्वज एक्सप्रेस 28 जुलाई से चार अगस्त तक
- 22423 गोरखपुर-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस 22, 29 जुलाई और पांच अगस्त
- 22424 अमृतसर-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस 21, 28 जुलाई और चार अगस्त
- 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस 27 जुलाई व तीन अगस्त
- 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस 28 जुलाई व चार अगस्त
- 15904 चंडीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस 31 जुलाई व चार अगस्त
- 15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 29 जुलाई व दो अगस्त
- 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 31 जुलाई से चार अगस्त तक
- 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस एक अगस्त से पांच अगस्त तक
- 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस दो अगस्त
- 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस तीन अगस्त
- 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस चार अगस्त
- 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस 24, 31 जुलाई व सात अगस्त
- 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस 19, 26 जुलाई व दो अगस्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें