फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 16वें वार्षिक महोत्सव का श्री हनुमत महायज्ञ के साथ समापन

Tue, 20 Feb 2024 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के 16वें वार्षिक महोत्सव का मंगलवार को श्री हनुमत महायज्ञ के साथ समापन हो गया। आचार्य अमित भारद्वाज, आचार्य मोहित, आचार्य शुभम कौशिक, आचार्य दीपक अग्निहोत्री, आचार्य अरविंद शर्मा ने मंत्रोचार के साथ विधिवत यज्ञ संपन्न कराया। इस अवसर पर आचार्य प्रगीत कौशिक, नगर विधायक राजीव गुंबर, पार्षद विरसेन, पार्षद मयंक गर्ग, पार्षद ज्योति अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति दी। इस अवसर पर अतुल जोशी महाराज ने कहा कि कोई भी यज्ञ हो या कोई भी मांगलिक कार्य हो वह सभी प्रभु की कृपा से ही संपन्न होते है। कार्यक्रम में गोपाल वर्मा, मनी गुप्ता, मनीष जायसवाल, बिट्टू, सनी कांबोज, पवन बब्बर, अतुल अग्रवाल, विवेक गुप्ता, अखिल, अजय, अयोध्या, दीपक सहगल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें