स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी का निधन
गंगोह। गांव खैरसाल निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व निरंजन सिंह की पत्नी 107 वर्षीय चलती देवी का निधन हो गया। शासन के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि समर्पित की। गांव पहुंचे तहसीलदार ने उनके पार्थिव शरीर पर चादर ओढ़ाई और पुष्पमाला समर्पित की। राजस्व विभाग की टीम में कानूनगो नरेश कुमार, लेखपाल अनिल गुप्ता, अंकुर कुमार आदि शामिल रहे। चलती देवी के पौत्र आशीष चौधरी ने बताया कि वह 107 वर्ष की थी। दाह संस्कार उनके बड़े बेटे चौधरी साधुराम ने किया। आशीष चौधरी, विजयपाल प्रधान, अमरीश चौधरी, विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में कई गांवों के लोग शामिल रहे।