आठ मार्च को लगेगा रोजगार मेला
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि आकर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। संस्थान के प्रधानाचार्य आरके मिश्रा ने बताया कि रोजगार मेले में व्यवसाय विद्युत कार, फीटर, वेल्डर एवं इलेक्ट्रानिक्स, मैकेनिक में आईटीआई उत्तीर्ण एवं 18 से 35 वर्ष की आयु के इच्छुक अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है। विभिन्न कंपनियों में भर्ती होने के लिए मौका मिलेगा। इसके लिए कंपनियों के प्रतिनिधि साक्षात्कार लेंगे। ब्यूरो